Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जयपुर में यूपीएससी एग्जाम में सिलेक्शन के लिए पत्नी ने पति से मांगा तलाक

राजधानी जयपुर में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कराने की शर्त पर शादी करने और तलाक कोटे का फायदा लेने के लिए तलाक मांगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता ने फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी पर पति को ऐसा सरप्राइज दिया कि पति के होश उड़ गए। खुद जयपुर से चलकर प्रतापगढ़ सरप्राइज देने गए पति से पत्नी ने बदले में मांग लिया। पहले तो ऐसा सुन पति ने इसे हंसी-मजाक ही समझा लेकिन जब पत्नी ने तलाक के पीछे की वजह बताई तो उसके पैरों तले मानो जमीन खिसक गई। प्रतापगढ़ की रहने वाली युवती ने जयपुर के युवक से यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कराने और उसका खर्चा उठाने की शर्त पर शादी की थी।

 

Wife asked for divorce from husband for selection in UPSC exam in Jaipur

 

अब जब शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी आई तो पत्नी ने उसी बात को वापस दोहराते हुए तलाक मांग लिया। जब पति ने इसकी वजह पूछी तो पत्नी ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा में उसे तलाक कोटे का फायदा मिल जाएगा और इसके लिए ही उसने शादी की थी, तभी तो शादी के अगले दिन तलाक मांग लिया। ऐसा सुन पति ने साफ मना कर दिया। लेकिन पत्नी ने उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे दी। इसके बाद पीड़ित कुणाल ने कई बार पुलिस थाने के चक्कर काटे लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब बीते शनिवार को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !