Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ई-उपकरण का बढ़ाया दायरा : अब उप स्वास्थ्य केन्द्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक होगा उपयोग

दौसा : राज्य सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में काम आने वाले ई-उपकरण साॅफ्टवेयर का दायरा बढ़ा दिया है। इसे संचालित करने के लिए संबंधित चिकित्सा व तकनीकी र्कामिकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस संबंध में राज्य स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एसआर मीणा ने बताया कि वर्तमान में ई-उपकरण का उपयोग मेडिकल काॅलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक किया जा रहा था। इसके लिए संबंधित चिकित्सकों व र्कामिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन अब राज्य सरकार ने इसका उपयोग उप स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक करने का निर्णय किया है।

 

Now access will be extended to sub health centers and Ayushman Arogya temples.

 

ई-उपकरण के संचालन के लिए अब राज्य भर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को इसके विभिन्न माॅड्यूलों का प्रशिक्षण ऑनलाइन वेब एक्स के माध्यम से दौसा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थापित सीएचओ और एएनएम को दिया गया। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में काम आने वाले उपकरणों के रख-रखाव संबंधित कार्य के लिए ई-उपकरण साॅफ्टवेयर काम में लिया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !