Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान में गहराया बिजली संकट ! पारा चढ़ा तो हांफने लगे सोलर पावर 

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले में चढ़ रहे पारे से सोलर पावर भी हांफने लगा है। बिजली उत्पादन पर इसका असर साफ देख सकते हैं। पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है और फलोदी जिले में जहां सबसे ज्यादा रेडिएशन होता है, वहां भी सोलर जनरेशन में नुकसान हो रहा है। 8 से 10 प्रतिशत प्रतिदिन बिजली उत्पादन कम हुआ है। सूरज की सीधी किरणें सौर ऊर्जा के लिए वरदान मानी जाती हैं, लेकिन यह वरदान 25 से 35 डिग्री तापमान तक ही है। इसके बाद चढ़ने वाला पारा सोलर बिजली उत्पादन में गिरावट होने का कारण बनता है। गत दस दिन से चल रहे 40 से 46 डिग्री के तापमान में तो उत्पादन में आठ से दस प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

 

Electricity crisis deepens in Rajasthan

 

इन दस दिन में ही फलोदी जिले में लगे 5 हजार मेगावाट प्लांट से 2 करोड़ यूनिट बिजली कम पैदा हुई है। पश्चिमी राजस्थान में अप्रेल से जुलाई तक भीषण गर्मी का दौर चलता है। इन चार महीनों में तापमान सामान्य से अधिक रहता है। इस कारण अप्रेल से जुलाई तक सौर ऊर्जा की उत्पादन क्षमता प्रभावित रहती है। ऐसे में भडला में स्थापित 22 सौ मेगावाट के सोलर प्लांट से करीब 16.90 करोड यूनिट सामान्य से कम उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिक तापमान में उत्पादन बढ़ने की बजाए कम होने के पीछे सोलर प्लेट्स में उपयोग होने वाले मेटेरियल और तकनीक को माना जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !