नई दिल्ली: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। अपनी इस दूसरी सूची में बीजेपी ने केवल दो उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है। इस बात की घोषणा बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए भी की है।
बीजेपी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है। ताजा सूची में टुंडी से पार्टी ने विकास महतो को टिकट दिया है। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनने के लिए मतदान होना है।
चुनावों के नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा। राज्य में महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होगा। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। एनडीए में बीजेपी, आजसू, जेडीयू और एलजेपी शामिल हैं।
न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)
संपर्क: 8432200200, 8432420420
पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया


