Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बहराइच में भेड़ियों का आतंक जारी, दो महिलाओं पर हमला

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक लगातार जारी है। गुरुवार देर रात को भेड़ियों ने दो और महिलाओं पर हमला किया है। उधर, प्रशासन और वन विभाग छठे आदमखोर भेड़िये की तलाश में सघन अभियान चला रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार की रात में भेड़िये ने दो महिलाओं पर ह*मला किया, जिसमें वो घायल हो गई हैं। दोनों घायल महिलाओं की पहचान गुड़िया (28 साल) और मुकिमा (50 साल) के रूप में की गई है।

Wolf Women Bahraich Uttar Pradesh News 13 Sept 24

गुड़िया ने बताया कि रात 10 बजे उन पर ह*मला हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं बच्चे को गोद में लेकर लेटी हुए थी और तभी भेड़िया आया और मेरी गर्दन दबोच ली। मैं चिल्लाई और भागने लगी। दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। यह भेड़िया ही था। दूसरी महिला मुकिमा ने बताया कि रात में वो घर से बाहर निकलीं, तभी भेड़िये ने उन पर ह*मला कर दिया। उन्होंने बताया कि भेड़िये ने अचानक ह*मला बोल दिया और गर्दन पकड़ ली। मैं चिल्लाई और उसे झटक दिया था। इतना अंधेरा था कि मैं कुछ देख नहीं पाई। मेरी आवाज सुनकर लोग जुट गए थे।

अब तक वन विभाग ने पकड़े पांच भेड़िये:

वन विभाग की टीम ने गत मंगलवार की सुबह ही पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया था। 6 भेड़ियों के झुंड में से एक भेड़िया अब भी पकड़ के बाहर है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक खास इलाके में लोग कुछ दिनों से भेड़ियों के आ*तंक का सामना कर रहे थे। ये इलाजा भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई अंचल का है, जहाँ भेड़ियों का झुंड खासतौर से बच्चों को निशाना बना रहा है।

इस इलाके में जुलाई और अगस्त महीने में भेड़िए छह बच्चों को अपना शि*कार बना चुके हैं और कुल 26 लोग उनके हमले में घायल हुए हैं। इसके बाद प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें पकड़ने का आदेश दिया था। काफी कोशिशों के बाद जब वन विभाग को उन्हें पकड़ने में नाकामी हाथ लगी तो उन्हें मा*रने का आदेश जारी किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !