Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएचसी पर रात को चिकित्साकर्मी नहीं मिलने पर प्रसूता ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिया बच्चे को जन्म

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में मलारना स्टेशन के मुख्य द्वार पर खड़ी ट्रैक्टर – ट्रॉली में एक महिला के प्रसव होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर में चिकित्साकर्मी नहीं मिलने से राजकीय प्राथमिक अस्पताल मलारना स्टेशन पर खड़ी ट्रैक्टर – ट्रॉली में एक महिला ने बच्चे जन्म दिया है। यह घटना गत शुक्रवार रात 9 बजे से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रसव के बाद जब कोई भी चिकित्साकर्मी अस्पताल नही पहुंचा तो परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर रात में ही वापस घर लौट गए। जानकारी के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे है।

 

woman gave birth to a child in tractor-trolley due to non-availability of doctor at malarna dungr PHC at night

 

 

घटना का वीडियो हुआ वायरल:-

एडवोकेट राकेश गुर्जर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब वायरल वीडियो की छानबीन की गई तो सामने आया है कि राजवती पुत्री जगदीश बैरवा निवासी कांतटड़ा बनास हाड़ौती जिला करौली को गत शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन महिला को पास ही के अस्पताल करौली जिले के हाड़ौती सीएचसी पर ले जाना चाहते थे। लेकिन मोरेल नदी में अधिक पानी होने की वजह से नजदीकी अस्पताल में नहीं ले जा सके।

 

 

इसके बाद परिजन प्रसूता को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर मलारना स्टेशन के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वायरल हुई वीडियो में महिलाओं ने बताया कि मलारना स्टेशन अस्पताल में सुविधा मिलने की उम्मीद में आए थे, लेकिन यहां कोई भी चिकित्सकर्मी नहीं मिला। इसके बाद ट्रॉली में ही  प्रसव हो गया। हालांकि सवाई माधोपुर एप और विकल्प टाइम्स वायरल वीडिओ की पुष्टि नहीं करता है।

 

इनका कहना है:-

सवाई माधोपुर जिले के ग्रामीण इलाके के अस्पतालों में रात के समय चिकित्साकर्मी नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही है। मलारना स्टेशन अस्पताल के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्रसव का वीडियो मिला है। जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मलारना चौड़ में भी रात के समय स्टाफ नहीं मिलने की शिकायत मिली है – डॉ. धर्मसिंह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !