Thursday , 22 October 2026
Breaking News

महिला से बलात्कार करने व हत्या करने के आरोप में लकड़ी का व्यापारी गिरफ्तार

पति से अलग होने के बाद अपने प्रेमी के घर पर रह रही दो वर्ष पूर्व पहले मृत मिली 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले को आखिरकार केरल पुलिस की अपराध शाखा ने हल कर लिया है एवं 39 साल के एक व्यक्ति को महिला के साथ बर्बरता से दुष्कर्म करने व उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

केरल पुलिस की अपराध शाखा ने कल सोमवार को आरोपी नसीर को कोट्टंगल गांव से गिरफ्तार किया है, जो लकड़ी का व्यापार करता है। आरोपी नसीर पर महिला के साथ बर्बरता से लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा फिर उसकी हत्या करने का आरोप है। महिला अपने पति से अलग होने के बाद अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

 

 

 

 

 

घटना के दिन आरोपी नसीर महिला के प्रेमी के घर पर लकड़ी के किसी सौदे की बात करने गया हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, मौके से जुटाएं गए साक्ष्यों के अनुसार आरोपी का डीएनए मिलाने के बाद मामले की हल किया गया है। महिला का शव 15 दिसंबर 2019 को अपने प्रेमी के घर में लटका मिला था।

 

 

 

Wood merchant arrested for raping and killing woman in kerala

 

 

 

हालांकि स्थानीय पुलिस पहले मामले की जांच आत्महत्या को ध्यान में रखकर कर रही थी। लेकिन मामले की जांच पिछले साल फरवरी में केरल पुलिस अपराध शाखा को सौंप दी गई थी एवं उसकी डीएनए सहित अन्य विज्ञान आधारित जांच में महिला के साथ दुष्कर्म होने तथा फिर उसे छत से लटकाने की पुष्टि हुई थी।

 

 

 

 

 

स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला के प्रेमी और एक ऑटो रिक्शा चालक को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। हालांकि अपराध शाखा की जांच में सामने आया है कि आरोपी नसीर है प्रेमी नहीं। घटना के दौरान महिला का प्रेमी और उसके पिता घर पर नहीं थे। वह कहीं बाहर गए हुए थे।

 

 

 

 

अधिकारियों ने बताया है कि डीएनए जांच में नसीर के महिला के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला के साथ बर्बरता से दुष्कर्म किया है, साथ ही उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया और फिर उसकी हत्या कर घर की छत से लटका दिया। (सोर्स)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !