नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज 27 सितंबर से वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन पांच अक्तूबर तक चलेगा। यह चैंपियनशिप भारत में पहली बार आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों के लगभग 1200 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
चैंपियनशिप में कुल 186 मेडल इवेंट होंगे। इसमें महिलाओं के लिए 84 मेडल इवेंट, पुरुषों के लिए 101 मेडल इवेंट और एक मिक्स्ड रिले इवेंट शामिल है। भारत की ओर से इस चैंपियनशिप में 73 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 19 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
