Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर चला पीला पंजा, एक दर्जन से अधिक मकानों में की तोड़फोड़

यहां नगरपालिका क्षेत्र में होकर बन रहे बामनवास मेहंदीपुर बालाजी मेगा हाईवे निर्माण कार्य के दौरान सड़क चौड़ाईकरण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से अवरोध बने मकानों के आगे किये गये अतिक्रमणों को हटाया गया। करीब आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीन एवं एलएंडटी के माध्यम से सानिवि संवेदक द्वारा सड़क के बीच आ रहे स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्रशासन को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ा। तो कई बार लोगों द्वारा दुकान एवं घरों से सामान निकालने की बात कह कर कार्यवाही को बाधित किया।

 

तहसीलदार बृजेश मीणा, सावर्जनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता वर्षा मीणा, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित दर्जनों अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। सर्वप्रथम डूंगरी चौराहे से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। मकानों के सामने बने पक्के चबूतरे, सीढ़ियां, अस्पताल के सामने रखी थडियों के आगे लगी चददर आदि सभी अतिक्रमण को बारी-बारी से हटा दिया गया। कुछ लोग स्वयं के स्तर पर ही अपने अतिक्रमण हटाते देखे गए।

 

Yellow paw on houses for road widening in bamanwas

 

कार्यवाही के दौरान भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के बाहर बनी नगरपालिका प्रशासन की किओस्क तोड़ने को लेकर काफी देर तक विवाद होता रहा। कियोस्क धारक ज्ञान चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि नाप में नहीं आने के बावजूद सानिवि अधिकारियों द्वारा मनमानी तरीके से उनको आवंटित कियोस्क को तोड़ा जा रहा है। जिस पर वह कियोस्क के ऊपर जा बैठे और जेसीबी मशीन नहीं चलने दी। बाद में तहसीलदार बृजेश कुमार मीणा एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक चैहान उनको समझाईश के लिए पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद इस बात पर जाकर सहमति बनी कि उनको फिर से नगरपालिका प्रशासन की ओर से कियोस्क बनाकर आवंटित कर दी जाएगी। तब जाकर कियोस्क को तोड़ने दिया।

 

मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के चलते दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। प्रशासन की ओर से किसी भी तरह के संभावित खतरे के अंदेशे को भांपते हुए विद्युत वितरण निगम से सुबह से ही बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। जिससे पूरे शहरी क्षेत्र में लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा। कार्यवाही के दौरान लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यवाही के लिए प्रशासन द्वारा आरएसी की अतिरिक्त टीम बुलाई गई। पुलिस प्रशासन की ओर से बस स्टैंड से पिपलाई की तरफ जाने वाले वाहनों को एसबीआई बैंक एवं अस्पताल के पास से डायवर्ट कर दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !