Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर निकली ऐतिहासिक श्रीराम शोभायात्रा

हर्षोल्लास के साथ मनाया श्रीरामनवमी का त्यौहार

 

चैत्र नवरात्रा के तहत 30 मार्च को जिले भर में श्रीराम नवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले में जिला मुख्यालय सहित गंगापुर सिटी, बामनवास, खण्डार आदि विभिन्न स्थानों पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय पर लोगों को ने श्रीराम शोभायात्रा को ऐतिहासिक बताया। नीरज मीना ने बताया कि 30 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे श्रीरामजानकी मन्दिर रेलवे स्टेशन से शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई। इस वर्ष की शोभायात्रा हर मामले में ऐतिहासिक दिखाई दी।

 

शोभायात्रा के दौरान लगभग 50 हजार से अधिक लोग शामिल रहे। दो किलोमीटर से अधिक लम्बी दिखाई दे रही शोभायात्रा के दौरान करीब 5 हजार से अधिक दुपहिया वाहनों पर श्रीराम भक्त युवा चल रहे थे। उनके साथ ही दुपहिया वाहनों पर ही माता-बहिने दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की टोली के रूप में श्रीराम के जयकारे लगाते हुऐ चल रही थी। इनके अलावा हजारों महिला पुरूष एवं युवा हाथों में भगवा ध्वज लिये श्रीराम के जयकार लगाते हुए एवं भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी की सजीव झांकी के साथ, भगवान शिव, माँ दुर्गा, गौ माता तथा साधु सन्तो सहित अनेक सजीव झांकियां, घोड़े, ऊंट गाड़ी, शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। इनके अलावा कई केन्टर, जिप्सी, कारों में बड़ी संख्या में लोग श्रीराम शोभायात्रा में साथ चल रहे थे।

 

Historical Shriram Shobhayatra started at the district headquarters

 

शोभायात्रा के दौरान आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी आम जन शोभायात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर राम भक्तों के लिए समाज सेवियों, व व्यापारियों की ओर से ठण्डे जल व शरबत की व्यवस्था की जा रही थी। जगह जगह लोगों द्वारा स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा था। आरती उतारी जा रही थी। जगह जगह महिला पुरूष शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे।

 

नीरज ने बताया कि श्रीराम जानकी मन्दिर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई शोभायात्रा सिटी माॅल से टोंक बस स्टेण्ड होते हुए शर्मा होटल चौराहा, पुरानी ट्रक यूनियन से अम्बेडकर सर्किल होते हुए गौतम आश्रम, टोंक रोड़ से अग्रसेन सदन बजरिया से होकर हम्मीर ब्रिज, रणथम्भौर सर्किल, आलनपुर, शहर मुख्य बाजार से होते हुए राजबाग पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की सजीव झांकी सामने आरती के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना की ओर से हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ऋषिकेश करमोदा, बादल, शांतनु, हितेश, रामसिंह, अभिलेख आटुन सहित दर्जनों युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !