जयपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने वाईएल फार्मा की एक दवा को न*कली घोषित किया है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में इस दवा के उपयोग एवं विक्रय पर निगरानी के लिए अलर्ट नोटिस जारी किया है। आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि वाईएल फार्मा की दवा लिवोसिट्रीजिन डाइहाईक्लोराइड एण्ड मोनटेल्यूकास्ट सोडियम टेबलेट के दो स्थानों से नमूने लिए गए थे।
इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, जयपुर में भेजा गया था, जहां जांच में इस दवा में एक साल्ट मोनटेल्यूकास्ट शून्य पाया गया है। इस आधार पर इस दवा को न*कली घोषित किया है। औषधि नियंत्रक, प्रथम, अजय फाटक ने बताया कि समस्त सहायक औषधि नियंत्रण एवं समस्त औषधि नियंत्रण अधिकारियों को अलर्ट नोटिस जारी कर अपने-अपने क्षेत्र में इस दवा के उपयोग एवं विक्रय पर पूरी निगरानी रखने एवं सतर्कता बरतते हुए इस कम्पनी की अन्य दवाओं के भी नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
