ओडिशा: ओडिशा के बालेश्वर में एक युवक की कथित तौर पर पी*ट कर ह*त्या किए जाने के आरोप में जिला पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिर*फ्तार किया है। तीन में से दो अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी आ*पराधिक मामले थे। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक की पि*टाई करते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं, घायल युवक से लोग जय श्रीराम बोलने के लिए कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये मामला मॉब लिं*चिंग का हो सकता है।
हालांकि, अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बारे में पूछे जाने पर बालेश्वर के पुलिस अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर का कहना है कि फिलहाल ह*त्या की वजह बताना मुश्किल है। जांच खत्म होने पर इसके बारे में बताया जा सकता है। मृतक की पहचान बालेश्वर के सदर थाने के अंतर्गत आने वाले अस्तिआ गांव के शेख मुकंदर मोहम्मद के तौर पर हुई है।
मृ*तक एक गाड़ी में हेल्पर के तौर पर काम करते थे। उन्हें गंभीर रूप से घायल स्थिति में पुलिस ने रेस्क्यू कर बालेश्वर डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। हॉस्पिटल में उनकी मौ*त हो गई और पोस्टमॉर्टम के बाद श*व उनके परिवार को दे दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
