Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ड्रापआउट बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने को लेकर ब्लाक स्तरीय बैठक

भारती फाउंडेशन सवाई माधोपुर द्वारा पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में ड्रापआउट बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने के बारे मैं ब्लाक स्तरीय बैठक हुई।

Dropout of children Education Block Meeting Bharti Foundation Mainstream Educated Students सर्व शिक्षा अभियान Education for all campaign

 

बैठक में सवाई माधोपुर के सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मनमोहन दाधीच, पंचायतों से सरपंच एवं 15 राजकीय विद्यालयों से संस्था प्रधान सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस मौके पर भारती फाउंडेशन के राजनारायण ने बताया कि ब्लाक चौथ का बरवाड़ा में सत्र 2015-16 से दिसंबर 2017 तक 221 बच्चे मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। और मार्च 2018 तक 55 बालकों को ओर जोड़ दिया जाएगा। इस सफलता के लिए बैठक में आए सभी संभागी सहभागी है। आप सबके सहयोग से ही भारती फाउंडेशन ने यह कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी मनमोहन दाधीच ने कहा कि भारती फाउंडेशन ने जिले के तीन ब्लॉक में बहुत ही सराहनीय कदम उठा कर शिक्षा से वंचित बच्चों को लेकर सत्य भारती लर्निग सेंटर के माध्यम से मुख्य धारा से राजकीय विद्यालयों को जोड़ा है।
इस मौके पर अतिरिक्त ब्लॉक् शिक्षा अधिकारी कमल कुमार शर्मा ने कहा कि हम सब आपसी सहयोग से मार्च तक पूरा ब्लॉक ड्राप आउट मुक्त करने का सफल प्रयास कर रहे हैं। जिसमें भारती फाउंडेशन का भी सहयोग काबिले तारीफ हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !