Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अध्यापक भी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाएं: कलेक्टर

जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सोमवार को मलारना चौड़ बालिका माध्यमिक विद्यालय की 127 छात्राओं को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सीताराम मीना के सहयोग से स्वेटर वितरित करते हुए कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग और सरकारी विद्यालयों के अध्यापक भी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाएंगे तो इन विद्यालयों में स्वतः ही शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ेगी।

Collector Jersey Clothe Distribution Woolen Cold Winter Needy Poor Students Children Humanity Speech Teacher Teaches CHild Government School Malarna Dunger

जिला कलेक्टर वर्मा ने छात्राओं को स्वेटर वितरित करने के अवसर अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सुधार के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित गणमान्य ग्रामीणों से सवाल किया कि आप में से कितने लोगों की बच्चियां इस सरकारी विद्यालय में पढ़ती हैं। इस पर दो तीन ग्रामीणों ने ही हाथ उठाया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से पूछा कि आप में से कितनी छात्राओं के भाई सरकारी विद्यालयों में पढ़ते हैं। इस पर उपस्थित छात्राओं में से पांच-सात ने ही बताया कि उनके भाई भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ते हैं।
इसी प्रकार जिला कलेक्टर ने इस राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की 127 छात्राओं के लिये नियुक्त 10 अध्यापक-अध्यापिकाओं से भी सवाल पूछा कि आप में से किनकी बच्चियां इस विद्यालय में पढ़ रही हैं। इस पर किसी एक ने भी हामी नहीं भरी। जिला कलेक्टर ने कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग और सरकारी विद्यालयों के अध्यापक भी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाएंगे तोही सरकारी विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ सकेगी।
उन्होंने कहा कि अध्यापकों को स्वयं के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाकर उदाहरण स्थापित करना चाहिए।
इस अवसर पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य सुरजीत मीना, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सीताराम मीना, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, सरपंच तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !