खिरनी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 से 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों की 62 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि सरपंच कमला मीणा ने दीप प्रज्वलित एंव ध्वज फहरा कर किया।
प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुरुषोत्तम जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान विशिष्ट अतिथि उप-प्रधान संतोष गुर्जर ने कहा कि खेल में हार व जीत सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीम को निराश ना होकर जीत के लिए संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन रैगर ने की। प्रतियोगिता प्रवेक्षक प्रभुलाल मीणा ने बताया कि 17 आयु वर्ग में कबड्डी की 28 व 19 आयु वर्ग की 30 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी।
पहले ही दिन हुए मुकाबले में 19 वर्षीय आयु वर्ग के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिरनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हेगोटिया को पराजित किया। इसी प्रकार 17 वर्षीय आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारसोप की टीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारोली को शिकस्त देकर विजेता बनी।
इस अवसर पर उपसरपंच निशात अली, जनसेवक रूपसिंह डोई, चिकित्सा अधिकारी हरकेश गुर्जर, वैद्य सुरेशचंद्र मिश्रा, मेवाराम गुर्जर, हंसराज डीलर, पूर्व सरपंच सुरेश चंद मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Check Also
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी
सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया