Sawai Madhopur App की डॉ.शिखरचंद जैन साथ ख़ास “लाइव बातचीत” आज शाम 6 बजे, लाइव के दौरान आप भी पूछ सकते हैं अपने सवाल )
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उच्च रक्तचाप को हृदय संबंधी मृत्यु के लिये मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है। विश्व उच्च रक्तचाप लीग (WHL) जो कि 85 राष्ट्रीय उच्च रक्तचाप समाजों और लीगों का एक संगठन है। इस बात को मान्यता प्रदान करता है कि पूरी दुनिया के 50% से अधिक उच्च रक्त चाप से पीड़ित लोग उनकी स्थिति से अनजान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए,(WHL) ने 2005 में उच्च रक्तचाप पर एक वैश्विक जागरूकता अभियान शुरू किया और प्रत्येक वर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (WHL) मनाया जाना निर्धारित किया। इसी अवसर पर आज डाॅक्टर शिखरचंद जैन की अध्यक्षता में एक निजी होटल में प्रेस काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान डाॅ.शिखरचंद ने बताया कि मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रक्तचाप के खतरों के बारे में अवगत कराया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दोनों बहन रूपी बीमारी है। इन बीमारियों का असल कारण यही है कि हमारा खान पान इतना ज्यादा हो रहा है कि हम उसे पूरा पचा नहीं पा रहे हैं। इस लिए जरूरी है कि हमारी कैलोरीज बर्न हो ताकि हम इन बीमारियों से बच सकें। हमारी व्यस्तम दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और व्यायाम और मोरनिंग वाॅक करने की बात कही। ताकि हम डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार ना होकर अपनी शरीर को स्वस्थ बना सकें।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया