Sunday , 8 March 2026
Breaking News

देश की पहली इको फ्रेंडली रिफाइनरी का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पहली इको फ्रेंडली रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ किया। बाड़मेर के पचपदरा में बनने वाली इस रिफाइनरी की लागत करीब 43 हजार करोड़ रुपए है। चार वर्ष में बनकर तैयार होने वाली यह रिफाइनरी बीएस-6 मानक पर बनेगी। एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के तहत इस रिफाइनरी का निर्माण किया जाएगा।

Launching the Country's First Eco Friendly Refinery Barmer Rajasthan Narendra Moid Prime minister India Launched Inaugrated PMinBarmer PminRajasthan BJP Government of Rajasthan  independence Chief Minister of Rajasthan
पीएम मोदी ने आज बाड़मेर रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ के मौके पर कहा यह संकल्प से सिद्दी का समय है। यहां से विश्वास दिया गया है कि जब वर्ष 2022 में देश आजादी के 75 वर्ष का जश्न मना रहा होगा तब यहां से रिफाइनरी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे में राजपरिवार के साथ मारवाड़ी गुण भी है। इसलिए वे राजस्थान का 40 हजार करोड़ रुपए बचाने में कामयाब रही है।
वहीं इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा है कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करना। वे सिर्फ पत्थर लगाना जाने है। रेलवे बजट में 1500 से ज्यादा कांग्रेस ने ऐसी घोषणाएं कि जिनका आज तक नामोनिशान नहीं है। वन रैंक वन पेंशन में भी कांग्रेस ने फौजियों के साथ छल किया। इस कार्य के लिए बजट में भी सिर्फ दिखावा किया गया था।
इको फ्रेंडली रिफाइनरी का यह पूरा कार्यक्रम बजरिया में स्थित महावीर पार्क के सामने वेन में एक बड़ी एलईडी लगाकर आम लोगों को दिखाया गया। इस मौके पर कई लोग बाडमेर के पचपदरा में हो रहे रिफाइनरी के कार्यक्रम एवं पीएम मोदी और मुख्यमंत्री राजे के भाषणों को बड़ी स्क्रीन पर देखते एवं सुनते नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !