संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने मंगलवार को बामनवास पंचायत समिति के गांवो पांच उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकान बन्द मिलने सहित राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने के आधार पर पांचों राशन डीलरों के लाइसेन्स निलंबित कर दिये गए हैं। हुड़ला ने सबसे पहले जाहीरा ग्राम पंचायत के टौडा गांव में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में निर्धारित स्टाॅक से ज्यादा 11 कट्टे गेहूं के पाये गए जिन्हें तुरन्त प्रभाव से रसद विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया। यहां पर 525 लीटर कैरोसिन निर्धारित स्थान पर नहीं पाया गया। इस आधार पर डीलर बनवारी लाल का लाइसेन्स निलंबित कर दिया गया।
एक ग्राम पंचायत के तीनों डीलर निलंबित: कोयला ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान एक भाग की राशन की दुकान बन्द मिली इस पर डीलर केदारलाल का लाइसेन्स निलंबित कर दिया गया। यह दुकान गांव की आबादी से बहुत दूर स्थित है। इस पर हुड़ला ने जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए कि बुधवार सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट पेश करे की दुकान की परमिशन किस अधिकारी ने जारी की है।
कोयला में ही ग्राम सेवा सहकारी समिति में स्थित उचित मूल्य दुकान भी बन्द पाई गई जिसका लाइसेन्स तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। गौरतलब है कि यहां का एक राशन डीलर पहले से निलंबित है।
हुड़ला ने इसके बाद बैराड़ा ग्राम पंचायत में स्थित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान बन्द मिली तथा दुकान मालिक के घर में गेंहू के कट्टे भरे मिले। कार्यवाही के दौरान डीलर गिर्राज प्रसाद मौके से भाग गया। इस पर रसद विभाग द्वारा दुकान तथा घर के कमरे को (जिसमें अनाज रखा है) सीज कर दिया गया और राशन डीलर का लाइसेन्स निलंबित कर दिया गया। बिनजारी में निरीक्षण के दौरान दुकान निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं की जाकर प्राइवेट मकान में बिना परमिशन संचालित होना पाई गई। इस आधार पर डीलर कजोड़मल का लाइसेन्स निलंबित कर दिया गया।
Check Also
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी
सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया