ट्रेनों में महिला रिजर्वेशन कोच में पुरूष गार्ड की जगह महिला गार्ड को लगाने के क्रम में समाजसेवी अकरम बुनियाद के नेतृत्व स्टेशन प्रबन्धक शिवलाल मीणा को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि जब महिलाएं घर से निकलती है तो ना वो हिंदू की बेटी होती है ना मुस्लिम की, ना ही किसी अन्य धर्म की, उस समय वो सिर्फ हिंदुस्तान की बेटी होती है। महिलाओं की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। जब तक महिलाओं को सुरक्षा नहीं दी जाएगी तब तक विकास के सारे दावे पूरे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। महिला रिजर्वेशन कोच में महिला पुरूष गार्ड नियुक्त किए गए हैं जो सरासर गलत है। एक ओर सुरक्षा की द्रष्टि से ट्रेनों में महिला कोच दिए गए हैं तो उनमें सुरक्षा गार्ड भी महिलाओं को ही नियुक्त करना चाहिए। कुछ दिन पूर्व बिजनौर में चलती ट्रेन में भारतीय महिला के साथ रेलवे पुलिस के जवान द्वारा रेप किया गया। वहीं मुंबई-जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में महिला कोच में कुछ युवकों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं गया तो आमजन का पुलिस प्रशासन से विश्वास हट जाएगा। उन्होंने ज्ञापन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा गार्ड नियुक्त कराने की मांग की है। जिसकी वजह से महिलाओं की सुरक्षा हो सके और वो अपनी रेल यात्रा आसनी से पूरी कर सके।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया