योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने जिला मुख्यालय स्थित परमहंस योगाश्रम पर माँ राधे की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी ने नेताजी का जीवन परिचय दिया साथ ही उन्होंने कहा नेताजी जोशीले क्रांतिकारी दल के लोकप्रिय नेता थे और सबसे पहले गांधी जी को राष्ट्रपिता कह कर उन्होंने ही सम्बोंधित किया था।
माँ राधे ने बताया कि नेताजी ने अद्रश्य योग का ज्ञान 3 दिन तक योगाश्रम में रहकर जगद्गुरु विशुद्धानन्द परमहंस महाराज से प्राप्त किया था।
इस दौरान अध्यक्ष रविशंकर सैनी, उपाध्यक्ष रामवतार पाठक, सदस्य पवन मीणा, वासू, कन्हैयालाल सैनी, विष्णु, ज्ञानेन्द्र शेखावत, गजेन्द्र सैनी सहित समिति के कई पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया