Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शिक्षक दिवस पर सवाई माधोपुर कलेक्टर हुए सम्मानित

Sawai Madhopr District Collector Awarded by Education Department Government of Rajasthan

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। जयपुर के बिड़ला ओडिटोरियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने जिला कलेक्टर को सम्मानित किया। एडीपीसी रमसा दिनेश गुप्ता एवं तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिप्रसाद शर्मा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
जिले में संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, अन्य ऐजेन्सियों तथा दानदाताओं से जनसहयोग प्राप्त करने, विद्यालयों के लिए खेल मैदान आवंटन करने, विद्यालयों से अतिक्रमण हटवाने तथा मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान का सौन्दर्यकरण करवाकर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !