नगर परिषद सवाई माधोपुर परिसर में आपकी सूचना के अधिकार के लिए लगाई गई लिस्ट में एक माह बीतने के बावजूद भी आयुक्त का नाम नहीं बदला गया। आप को बता दें कि एक माह पूर्व 4 अगस्त 2017 से नगर परिषद आयुक्त के तौर पर सुरेंद्र सिंह यादव ने कार्यभार संभाल लिया था। तथा 3 अगस्त 2017 को पूर्व नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिंदल के तबादले के आदेश सवाई माधोपुर से जालौर राजस्थान के स्वायत शासन विभाग निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा के आदेश पर हुआ था। उसके बाद से सुरेंद्र सिंह यादव ने सवाई माधोपुर नगर परिषद का कार्यभार संभाला। लेकिन एक माह से अधिक बीतने के बावजूद भी नगर परिषद परिसर में अभी भी आयुक्त, लोक सूचना अधिकारी एवं एडप्टोर्स का नाम सौरभ जिंदल ही चल रहा है। ज्ञात रहे सौरभ जिंदल के तबादले की खबर 3 अगस्त को सवाई माधोपुर एप पर भी चलाई गई थी।
Check Also
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी
सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया