कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का खण्डार दौरे के दौरान कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। खण्डार में देवनारायण भगवान मन्दिर के लोकार्पण एवं विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मानसिंह गुर्जर, विधायक गंगापुर सिटी, भेरूसिंह गुर्जर, कमीश्नर ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव गोठवाल ने की। कार्यक्रम में पधारे कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोंगो को मंत्रमुग्ध किया व संसदीय सचिव द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का वर्णन किया। इस दौरान मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रम गांवों में होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों की वजह से आस पास के लोंगो का मिलना जुलना रहता है। जिससे भाईचारा बढता है व आपसी मनमुटाव समाप्त होता है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांग पर खण्डार से झोपड़़ी रोड़ का कार्य जल्द ही प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया