Thursday , 23 April 2026
Breaking News

लंदन की सड़कों पर जुटे 1.5 लाख लोग, झ*ड़पों में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल

लंदन: धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन की ओर से शनिवार को लंदन में आयोजित रैली के दौरान हिं*सा भड़क गई। इस रैली में करीब 1.5 लाख लोग शामिल हुए। पुलिस के अनुसार ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम से आयोजित इस रैली के दौरान कुछ लोगों ने बोतल और अन्य सामान पुलिस पर फेंका, जिससे 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया कंपनी एक्स के मालिक एलन मस्क ने व्हाइटहॉल पर जुटे लोगों को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया है।

 

1.5 lakh people gathered on the streets of London

 

 

वहीं दूसरी ओर, इस रैली के वि*रोध में ‘स्टैंड अप टू रेसिज़्म’ की ओर से प्रद*र्शन किया गया। इसमें लगभग 5 हजार लोग शामिल हुए। पुलिस के अनुसार अब तक 25 लोगों को अलग-अलग अप*राधों के तहत गिर*फ्तार किया गया है। पुलिस ने हिं*सा को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है। इस रैली को देखते हुए लंदन में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। रॉबिन्सन के समर्थकों को पीछे धकेलने के लिए जब पुलिस ने ला*ठीचार्ज किया तो झ*ड़पें शुरू हो गई। टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीफन याक्सली-लेनन है।

 

 

 

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं की आलोचना की। उन्होंने यह भी दावा किया कि ब्रिटेन की अदालतों ने फैसला दिया है कि बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के अधिकार “स्थानीय समुदाय” के अधिकारों से ऊपर हैं। पिछले महीने ‘कोर्ट ऑफ अपील’ ने उस आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें एसेक्स के एपिंग स्थित द बेल होटल में शरणार्थियों को रखने पर रोक लगाई गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !