Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए खर्च होंगे 100 करोड़ 

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज मंगलवार को जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायजालिया और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया है। जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। इसके साथ ही जल महल की पाल का पुनः विकास कर वहां बोटिंग शुरू करवाना है।
100 crores will be spent for heritage conservation and development in jaipur Diya kumari
दिया ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन किया जाना है। दिया ने आज प्रातः जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र और पर्यटन महत्व के अन्य स्थनों का सघन दौरा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जयपुर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, ट्रेफिक डीसीपी प्रीति चंद्रा, उपनिदेशक पर्यटन विभाग उपेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।
दिया कुमारी ने प्रातः 8 बजे से शहर में परकोटे वाले का क्षेत्र का निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने सिटी पैलेस, चांदनी चौक से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट तक निरीक्षण किया। साथ ही जल महल से लेकर आमेर मावठे तक का भी  सघन निरिक्षण किया।
सफाई हो, बिल्डिंग्स पर न लटके वायर्स:
दिया कुमारी ने सबसे पहले सिटी पैलेस के ही बाहर चांदनी चौक की सफाई का निरीक्षण किया, साथ ही बिल्डिंग्स पर लटके हुए वायर्स व पोल्स को ठीक करने के निर्देश दिए।
पोस्टर्स बैनर्स हटाने के निर्देश:
उपमुख्यमंत्री ने त्रिपोलिया – छोटी चौपड़ के बाज़ारों में लगे हुए पोस्टर्स, बैनर्स को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सब हमारी हेरिटेज को विरुपित कर रहे हैं।
दुकानों के नाम के रंग में हो एकरूपता: 
दिया कुमारी ने बाजार में निरीक्षण करते समय कहा कि दुकानों के नाम रंग – बिरंगे होने की जगह एक ही कलर में पेंट होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बायलॉज के हिसाब से ही कलर होना चाहिए। जिससे एकरुपता रहेगी और शहर सुन्दर दिखेगा।
उपमुख्यमंत्री ने परकोटा क्षेत्र  में डस्टबिन भी कचरे के सूखा, गीला, हेजार्डस, नॉन हेजार्डस के हिसाब से अलग-अलग कलर के लगाने को निर्देश दिए जो कि जयपुर शहर के हेरिटेज रंग से मैच  होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर पर लगे पोल्स पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नहीं लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त तरह से लगे कैबल्स वायर्स शहर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं, इन्हें हटाया जाए।
 
महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट को फिर से किया जाएगा विकसित:
दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ से चाँदपोल तक निरीक्षण करने के दौरान किशनपोल बाजार स्थित म्यूजियम ऑफ लेगेसी (महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट) को फिर से विकसित किये जाने के निर्देश दिए।
हवा महल के सामने फोटो पॉइंट होगा विकसित:
दिया कुमारी ने किशनपोल से अजमेरी गेट तक, सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने हवा महल के ठीक सामने फोटो पॉइंट डेवलप करने के निर्देश दिए।
 
जल महल की पाल होगा सौंदर्यकरण, बोटिंग भी कर सकेंगे आमजन:
उपमुख्यमंत्री ने जल महल की पाल को पुनः विकसित करने तथा यहां सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां बोटिंग भी शुरू करने के भी निर्देश दिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !