Saturday , 5 September 2026
Breaking News

किसानों को समय पर मिल सकेगा फसल बीमा क्लेम

जयपुर: प्रमुख शासन सचिव राजस्व दिनेश कुमार और प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आज मंगलवार को पंत कृषि भवन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल कटाई प्रयोगों के ऑनलाइन गुणवत्ता पूर्ण सम्पादन के लिए वी.सी. के माध्यम से समस्त जिला कलक्टरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि फसल कटाई प्रयोगों का सम्पादन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए, जिससे बीमा कम्पनियों द्वारा आपत्तियां न की जाए।

 

 

Farmers will be able to get crop insurance claims on time in rajasthan

 

 

बीमा कम्पनी प्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों के साथ नियमित साप्ताहिक बैठक की जाए, जिससे फसल कटाई प्रयोगों के दौरान आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाए। अधिकारी कोशिश करें कि क्रॉप कटिंग में कम से कम आपत्तियां दर्ज हों, जिससे किसानों को फसल बीमा क्लेम समय पर मिल सके। क्रॉप सर्वे ज्यादा से ज्यादा डिजिटल करवाये जाए।

 

 

 

 

 

गालरिया ने कहा कि जिलों के अधिकारियों द्वारा फसल कटाई प्रयोग शत-प्रतिशत ऑनलाइन करवाये जाये तथा इस दौरान बीमा कम्पनी प्रतिनिधि का सह-पर्यवेक्षक आवश्यक रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि फसल कटाई प्रयोगों के कार्यक्रम के बारे में बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों को सूचित करें एवं कार्यक्रम में संशोधन की दशा में कम्पनी को लिखित में तुरन्त सूचित करें।

 

 

 

उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग सम्पादन प्रक्रिया में खेत या प्लॉट निर्धारण, गीला एवं सूखा वजन लिये जाने सम्बन्धी वीडियो लिये जाये। बैठक में आयुक्त कृषि कन्हैया लाल स्वामी, संयुक्त निदेशक कृषि मुकेश कुमार माथुर, बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और समस्त जिला कलक्टर, समस्त अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड एवं समस्त संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद वी.सी. के माध्यम से उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !