Sunday , 8 March 2026
Breaking News

10 हजार लीटर वन​स्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सी*ज

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 ​हजार लीटर वनस्पति घी सीज किया गया। साथ ही, अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए।

 

10,000 litres of vanaspati ghee and 150 kg of chilli powder Jaipur news 08 Jan 26

 

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में कुकरखेड़ा मंडी स्थित मैसर्स रुक्मणी इंटरप्राइजेज पर मिलावट के संदेह पर 9853 लीटर अशोका ब्राण्ड का वनस्पति घी *सी किया गया। मौके पर अशोका वनस्पति के 2 अलग-अलग बैच के सैंपल लिए गए एवं एक सैंपल नेचर फ्रेश वनस्पति का भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि अशोका वनस्पति का इसी फर्म से सितम्बर 2025 में लिया गया नमूना सबस्टैण्डर्ड पाया गया था।

 

 

 

इसके अलावा मैसर्स सैनी किराना स्टोर, रोड नं. 17 वीकेआई से मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया तथा 150 किलो मिर्च पाउडर सी*ज किया गया। इसी प्रकार वीकेआई क्षेत्र में ही मैसर्स अग्रवाल इंटरप्राइजेज से महान ब्राण्ड के घी का सैंपल तथा मुकेश डिपार्टमेंटल स्टोर से धनिया पाउडर एवं चौमू किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विशाल मित्तल तथा पवन गुप्ता शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !