जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग -अलग मामलों में आज शुक्रवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की घनश्याम पुत्र रामकरण निवासी दिवाड़ा मलारना डूंगर, शहजाद पुत्र हमीद निवासी लोको कॉलोनी गंगापुर सिटी, थानेदार पुत्र स्व. कंवरपाल निवासी श्यामपुरा मलारना डूंगर, मुरली पुत्र बृजमोहन निवासी रामडी, बृजमोहन पुत्र छोटू निवासी बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी विष्णु पुत्र मुरारी निवासी गोठड़ा खण्डार, जाकिर उर्फ कैल्कटर पुत्र सत्तार निवासी कसाई मोहल्ला गंगापुर सिटी, अनस खान पुत्र सरदार खान निवासी मिर्जा मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। सट्टे की खाईवाली करते हुए जोगीराम पुत्र राजाराम निवासी लहसोड़ा खण्डार को गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर उत्पात मचाते मनीष पुत्र भजनलाल निवासी बलरिया चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। अवैध टोपीदार बन्दूक के साथ रामफूल पुत्र कैलासश निवासी माकीदा बडावली देई खेड़ा जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया