जयपुर में मार्च माह में ही मशीनरी सहित करीब 65 वाहन जब्त
मार्च में कार्रवाई कर 25 लाख 79 हजार से अधिक की जुर्माना राशि वसूल
जयपुर: माइन्स विभाग की जयपुर टीम ने मंगलवार को तड़के अ*वैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्सी तहसील के हरड़ी हरध्यानपुरा, दयारामपुरा में 3 एक्सक्वेटर मशीन, 1 डंपर, 2 कम्प्रेशर व 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्राली सहित 14 वाहन मशीनरी जब्त कर संबंधित पुलिस थाना में सुपुर्द किया है। खान विभाग जयपुर ने अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत एवं अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता प्रताप मीणा के निर्देशन में एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने एक मार्च, 25 से अब तक करीब 65 वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही 25 लाख 79 हजार से अधिक की जुर्माना राशि भी वसूल कर ली है।
खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि खनि कार्यदेशक अरुण कुमार, जेैद अली, विश्राम मीणा, सोनू अवस्थी व सुधीर कुमार, राजकुमार मय बॉर्डर होमगार्ड की टीम द्वारा मंगलवार तड़के निजी वाहनों का उपयोग करते हुए इस अभियान को अंजाम दिया। कापड़ी ने बताया कि अ*वैध खनन कर्ताओं को कार्रवाई की किसी तरह भनक नहीं लग सके इसी को ध्यान में रखते हुए निजी कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा निजी वाहनों का उपयोग किया और इसी का परिणाम रहा कि तड़के अ*वैध खनन के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।
खनि अभियंता श्याम कापडी ने बताया कि अ*वैध खनन/निर्गमन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए बस्सी तहसील के हरध्यानपुरा, दयारामपुरा में अ*वैध खनन करते 3 एक्सक्वेटर मशीन, ब्लास्टिंग के उपयोग के लिए प्रयुक्त होने वाले 2 कंप्रेशर मशीन, एक डंपर और 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना बस्सी को सुपुर्द की गई। उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई के अतिरिक्त एक मार्च 25 से अ*वैध खनिज गतिविधियों के प्रकरण में 2 अ*वैध खनन और 30 अ*वैध निर्गमन गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 25 लाख 79 हजार 610 रु. की जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा करा दी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
