सवाई माधोपुर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ सवाई माधोपुर डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम की टीम दीपावली के त्योहार पर लगातार ताबड़तोड़ छा*पेमार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को टीम विनायक वाला स्वीट्स, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन के पास पहुंची।
निरीक्षण करने पर साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। एक कार्टन में 15 किलो खराब किशमिश मिली, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाई गई तथा मानक स्तर से अधिक खाद्य कलर के संदेह पर इमरती और मावे का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिया गया। इसके बाद टीम जनता जोधपुर स्वीट्स के गौदाम पर पहुंची, वहाँ पहुँच कर निरीक्षण करने पर पाया कि सफाई का स्तर संतोष जनक था और खाद्य अनुज्ञा पत्र निर्माण इकाई पर डिस्प्ले नहीं था।
यहाँ से कलाकन्द व रसगुल्ले के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए। इसके बाद टीम बजरिया स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार पर पहुंची, वहाँ साफ-सफाई का स्तर बहुत खराब मिला। जिसका लाइसेंस मौके पर मौजूद नहीं था और ना ही डिस्प्ले किया हुआ था। एक काउंटर फ्रिज में एक थेली में रखे मावे के अवमानक/मिलावट के संदेह पर नमूना लिया। लिए गए सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अनुसार सख्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
