कोटा: पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मिड डे मिल के 25 टन गेहूं को बीते मंगलवार को जब्त किया है। गेहूं ट्रक में ले जा रहे थे। जिस पर रसद विभाग ने थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। रानपुर थानाधिकारी भंवरसिंह के अनुसार एक ट्रक को रोका गया, जिसमें गेहूं भरा हुआ था। ड्राइवर के पास कोई दस्तावेज नहीं थे।

ड्राइवर से पूछताछ में पता लगा कि पोषाहार का गेहूं रामगंजमंडी की तरफ ले जाया जा रहा था। प्रवर्तन अधिकारी संध्या सिन्हा, अदिति जगरवाल, प्रवर्तन निरीक्षक कृष्णकुमार यादव सूचना पर थाने पहुंचे जहां गेहूं जब्त की कार्रवाई की गई है। फलहल विभाग मामले की जांच करा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया