Saturday , 5 September 2026
Breaking News

इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर: पूर्वी राजस्थान के बाद अब राज्य के पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जैसलमेर, जोधपुर, करौली, अलवर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। वहीं, आज राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के विशेषज्ञों ने बताया कि 15 अगस्त के बाद राजस्थान में तेज बारिश का दौर धीमा पड़ जाएगा। हालांकि हल्की से मध्यम बारिश अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगी।

 

 

 

Alert of heavy rain in these districts today in rajasthan

 

 

पिछले 24 घंटे के दौरान करौली के सूरोथ में 65 एमएम, श्रीमहावीरजी 36, हिंडौन में 35, दौसा के लालसोट में 57, रामगढ़ पचवारा में 32, अलवर के कोटकासिम में 38, किशनगढ़बास में 26, नागौर के खींवसर में 44, झुंझुनूं के उदयपुवाटी में 51, जोधपुर के फलोदी में 36, भीलवाड़ा के जहाजपुर में 40, डाबला में 39 और जैसलमेर के पोकरण में 49 एमएम बारिश दर्ज की गई है हुई।

 

 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट:

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आज जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शेष सभी जिलों राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ को छोड़कर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !