Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 साल

सवाई माधोपुर:  भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने अपने 25 वर्ष पूर्ण कर लिए है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 दिसम्बर 2000 को इस ऐतिहासिक योजना की नींव रखी। लक्ष्य थाकृ सामान्य क्षेत्रों की 500 से अधिक तथा मरुस्थलीय व आदिवासी क्षेत्रों की 250 से अधिक आबादी वाली बसावटों को सर्वकालिक पक्की सड़कों से जोड़ना।

 

25 years of Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, which made villages self-reliant. In Sawai MADHOPUR

 

आगे चलकर योजना मे ग्रामीण सड़कों के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण को भी शामिल किया गया। इस दूरदर्शी सोच के अनुरूप राजस्थान ने योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले 25 वर्षों में प्रदेश में लगभग 75 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर 15 हजार 983 बसावटों को ऑलवेदर सड़कों से जोड़ा गया। यह केवल सड़क निर्माण नहीं बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और नए अवसरों को गांवों तक पहुंचाने की ठोस पहल रही है। सवाई माधोपुर जिले मे भी इस योजना ने विकास की नई तस्वीर गढ़ी है। यहां लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से 1307 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर 279 बसावटों को पक्के मार्गों से जोड़ा गया। प्रथम चरण में 215 करोड़ रुपये से 1055 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ तथा 249 किलोमीटर सड़कों का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया।

 

 

दूसरे चरण में 22 करोड़ रुपये की लागत से 70.65 किलोमीटर सड़कों को और मजबूत बनाया गया। तीसरे चरण में कृषि बाजारों अस्पतालों कॉलेजों और अन्य सेवाओं से बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए 88 करोड़ रुपये की लागत से 182 किलोमीटर लंबी 29 सड़कों का उन्नयन किया गया। योजना के चौथे चरण में प्रदेश की 1638 बसावटों को ऑलवेदर सड़कों से जोड़ने के लिए चिन्हित किया गया है। इसके प्रथम फेज में 1216 बसावटों हेतु सड़कें एवं एक पुल बनाया जाएगा। लगभग 2089 करोड़ रुपये की लागत से 3219 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !