Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर का 262वां स्थापना दिवस मनाया

सवाई माधोपुर: रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश भगवान की महाआरती से सवाई माधोसिंह प्रथम द्वारा स्थापित सवाई माधोपुर शहर के 262वें स्थापना दिवस का शुभारम्भ जिला कलक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पर्यटन अधिकारी सिराज कुरैशी सहित अन्य अधिकारियों ने किया। उन्होंने प्रथम पूज्य त्रिनेत्र गणेश की महाआरती से जिले एवं राजस्थान के नागरिकों की खुशहाली की कामना की।

 

 

262nd foundation day of Sawai Madhopur celebrated

 

 

 

फोटो प्रदर्शनी में दर्शाया वन्यजीव, ऐतिहासिक-धार्मिक वैभव:

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने वन्यप्रेमी धर्मेन्द्र खाण्डल की बाघों की छायाचित्रों व राजकुमार शाक्यवाल के बाघों के चित्रों पर आधारित दो दिवसीय वन्यजीव प्रदर्शनी का फीताकाटर उद्घाटन किया। उन्होंने ऐतिहासिक धार्मिक, पर्यटन वन्यजीवों के छायाचित्रों व चित्रों को उन्होंने खूब सराहा।

 

 

 

माधोसिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित:

सवाई माधोपुर के संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम की नगर परिषद परिसर स्थित प्रतिमा पर जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद सभापति, उप सभापति अली मोहम्मद, अतिरिक्त जिला कलक्टर धारा सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

 

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी सवाई माधोपुर वासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा दो दिवसीय उत्सव को बुजुर्गों, युवाओं के लिए यादगार, मनोरंजक एवं आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योग, भक्ति संगीत, रन फोर सवाई माधोपुर, फुटबॉल मैत्री मैच जैसे कई कार्यक्रमों का संयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

 

शोभा यात्रा में लोक कलाकरों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, उमड़ी भीड:

सवाई माधोपुर महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा को जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भैरू दरवाजे से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा भैरू दरवाजे से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए राजबाग मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई। त्रिनेत्र गणेश भगवान तथा बाघों की नगरी के नाम से मशहूर सवाई माधोपुर शहर की रंग बिरंगी सांस्कृतिक छटा बिखेरते लोक कलाकार, कलश धारण कर मंगल गीत गाती महिलाएं, बैण्डवादन करते स्कली विद्यार्थी, कच्ची घोड़ी, बहरूपीया नृत्य, कालबेलिया आदि नृत्य करते कलाकारों ने शहर के बाजार से गुजरते हुए लोगों का मनमोह लिया। शोभा यात्रा में माधोसिंह प्रथम बने छात्र व भारत माता बनी छात्रा भी अकार्षण का केन्द्र रहे।

 

 

 

 

पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का किया स्वागत:

वस्त्र व्यापार मण्डलों, महिला मोर्चा सहित व्यापारिक संगठनों एवं आमजन द्वारा विभिन्न चौराहों एवं छतों से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

 

 

 

राजबाग में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं:

शोभा यात्रा के पश्चात राजबाग मैदान में रस्सा-कस्सी, मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ एवं साफा बांधों प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। इस दौरान रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में शहरी व ग्रामीण महिलाओं में ग्रामीण महिलाएं प्रथम, बालिकाओं में भारत विद्यापीठ की बालिकाएं द्वितीय एवं चन्द्र सागर विद्यालय की बालिकाएं तृतीय स्थान पर रही। वहीं मटका दौड़ प्रतियोगिता में अंजना बैरवा प्रथम, उगन्ती देवी द्वितीय एवं अनिता मीणा तृतीय स्थान पर रही।

 

 

 

नींबू चम्मच दौड़ में मिनाक्षी महावर प्रथम, खुशी सैनी द्वितीय एवं अशिता मीणा तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंजना बैरवा प्रथम, आरोही पाराशर द्वितीय एवं शिवानी मीणा तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार साफा बांधो प्रतियोगिता में आदित्य सिंह प्रथम, शुभम सिंह द्वितीय एवं रघुवीर सिंह नरूका तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !