नई दिल्ली: ईरान से सुरक्षित निकाले गए 292 भारतीयों को लेकर एक विमान मंगलवार को दिल्ली पहुंचा है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। जायसवाल ने एक्स पर लिखा है कि ईरान से 292 भारतीयों को लेकर एक विमान 24 जून को दिल्ली पहुंचा है।
इसके साथ ही अब तक 2295 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है। ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने अपने अभियान को ‘ऑपरेशन सिंधु’ का नाम दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
