Sunday , 8 March 2026
Breaking News

डेकवा गांव में युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने डेकवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मनसाराम, दिनेश और लोकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 27 अगस्त 2022 को थाना हाजा पर बद्रीलाल पुत्र मोतीलाल ने इस आशय पर मामला दर्ज करवाया था की गत 26 अगस्त को उसका पुत्र शाम को धर्मराज के साथ बाइक से खिजुरी से अपने गांव आ रहे थे। लेकिन रास्ते में कुस्तला डेकवा कांकड़ के पास आरोपियों द्वारा मनराज मीना को जान मारने की नियत से गंभीर मारपीट की। उससे आरोपियों ने 1 लाख 50 हजार रुपए और एंड्रॉयड मोबाइल लूट ले गए।

 

3 accused arrested in case of murder of youth in Dekwa Sawai Madhopur

 

इस पर थाना रवांजना डूंगर पर मामला दर्ज किया गया। गत दिनांक 31 अगस्त को मजरूब मनराज पुत्र बद्रीलाल की इलाज के दौरान जयपुर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग – अलग टीम का गठन किया गया। इस पर थानाधिकारी पुरण सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी मनसाराम पुत्र बाबूलाल, दिनेश पुत्र बाबूलाल और लोकेश पुत्र जगदीश मीना निवासी डेकवा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी पुरण सिंह, बलवीर सिंह हैड कांस्टेबल, मुनिराज कांस्टेबल, विजय कांस्टेबल एवं राजेश आदि शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !