Saturday , 7 March 2026
Breaking News

3 नए नगर परिषद और 7 नई नगर पालिका घोषित

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राजस्थान को लगातार प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार के साथ दौड़ा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने 2 जिलों की नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 3 नए नगर परिषद, 4 नगर पालिकाओं को क्रमोन्नत किया गया है। जबकि 7 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका घोषित किया गया है।

 

 

3 new city councils and 7 new municipalities declared in rajasthan

 

 

भीलवाड़ा और पाली अब नगर निगम:

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है।

 

 

3 नगर पालिका को नगर परिषद4 क्रमोन्नत:

राज्य सरकार ने नगर पालिका पुष्कर, नगर पालिका लालसोट और नगर पालिका शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया है। साथ ही दौसा की महवा, चूरू की तारानगर, सीकर की लोसल और दौसा की बांदीकुई नगर पालिका को क्रमोन्नत किया गया है।

 

 

 

 

7 ग्राम पंचायतें नगर पालिका घोषित:

अधिसूचना के अनुसार अब जोधपुर की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी और तिंवरी, जयपुर की ग्राम पंचायत जमवारामगढ़, झुंझुनूं की ग्राम पंचायत डूंडलोद, सुलताना और जाखल के अलावा जालोर की ग्राम पंचायत सायला को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए विद्यमान सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका की स्थानीय सीमाएं रहेंगी। जबकि निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच नवगठित नगर पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्य होंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !