Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्कूल का खाना खाकर 365 लोग हुए बीमार, जांच जारी

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के एक कस्बे में स्कूल का भोजन खाने से लगभग 365 लोग बीमार पड़ गए हैं। यह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के नि:शुक्ल भोजन कार्यक्रम में फूड प्वाय*जनिंग की अब तक की सबसे बड़ी घटना है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मध्य जावा के सरागेन में भोजन के वितरण पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। फूड प्वाय*जनिंग की जांच के लिए नमूनों को एकत्रित किया जा रहा है। देश में बौनेपन से निपटने के लिए राष्ट्रपति ने मुफ्त भोजन देने का वादा किया था।

365 people fell ill after eating school food in indonesia

इस कार्यक्रम की अनुमानित लागत 28 अरब डॉलर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के आठ करोड़ स्कूली बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना है। सरकार इस कार्यक्रम पर काफी पैसा खर्च कर रही है और इस कारण कई मंत्रालयों के बजट में कटौती तक करनी पड़ी है। इस साल जनवरी में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के शुरू होने के बाद से देशभर में एक हजार से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं। इसके कारण सरकार को आलोचना भी झेलनी पड़ी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !