Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले की 47 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

सवाई माधोपुर: भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त बनाने के उद्देश्य से पूरे देश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले वासियों के सहयोग व सामूहिक प्रयासों से सवाई माधोपुर की 47 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं। ये 47 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने के 6 मानदंडों पर खरी उतरी है जिसके आधार पर इन्हें टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

 

 

 

47 gram panchayats of Sawai Madhopur declared TB free

 

 

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बनाने के लिए गांव, कस्बे तथा जिले में निक्षय मित्र बनकर मानवता की सेवा में योगदान दे और जिले को टीबी मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह इलाज योग्य है, इसलिए यदि किसी व्यक्ति में दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना या रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत जांच और इलाज के लिए प्रेरित करें।

 

 

 

 

सरकार टीबी रोगियों को महीने में 1000 रूपये की पोषण सहायता भी दे रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि सितंबर 2022 में शुरू हुए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत 47 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दर्जा हासिल किया है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में निक्षय मित्रों की अहम भूमिका है। बिना निक्षय मित्र के किसी भी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित नहीं किया जा सकता है। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की दूरदर्शिता एवं अभिनव प्रयासों ने इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने में सशक्त योगदान दिया है। अभियान के लिए बड़े स्तर पर निक्षय मित्र बनाए गए एवं मरीजों को उनसे पोषण किट वितरित करवाई गई।

 

 

 

 

 

 

इन 6 मानदंडों को पूरा करने पर घोषित किया जाता है टीबी मुक्त:

उन्होंने बताया कि संदिग्ध टीबी मामलों की जांच प्रतिवर्ष, टीबी नोटिफिकेशन दर प्रतिवर्ष, उपचार सफलता दर, 85 प्रतिशत रोगी इलाज के बाद सही होने चाहिए, ड्र*ग सस्पेक्टिबिलिटी टेस्ट, 60 प्रतिशत मरीजों की हाइटेक मशीनों से टीबी की जांच, निक्षय पोषण योजना का लाभ 100 प्रतिशत मरीजों को मिलना चाहिए, निक्षय मित्रों द्वारा शत-प्रतिशत पोषण किटों का वितरण जैसे 6 मानदंडो के आधार पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है।

 

 

 

लगातार जारी रहेगा अभियान:

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार गोयल ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान बाकी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने हेतु निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए टीबी के मरीजों की जांच उपचार एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही टीबी संबंधित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी ताकि बाकी ग्राम पंचायतें भी टीबी मुक्त होने के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। अभियान के तहत घर घर सर्वे, कम्युनिटी मोबिलाइजेशन, जन जागृति के लिए नारा लेखन, स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, काउंसलिंग, मीडिया में प्रचार, आमुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !