Saturday , 31 August 2024

5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाई की जाएंगी स्थापित

जयपुर: आधुनिक युग में खेती में रासायनिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है। जिससे मृदा की उर्वरकता में कमी आ रही है। मृदा की उर्वरकता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्मी कंपोस्ट इकाई निर्माण की शुरुआत की गई है। इससे मृदा की जैविक व भौतिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। इससे मृदा की उर्वरकता एवं पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

 

5 thousand vermi compost units will be established in rajasthan

 

 

 

रासायनिक उर्वरकों से खेती की बढ़ती हुई लागत को कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पारंपरिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिससे फसलों को उचित पोषण मिलने पर उनकी पूर्ण वृ​​द्धि होगी एवं किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। कृषि आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने के लिए किसानों को इकाई लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि आयुक्त ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने के लिए किसान के पास एक स्थान पर न्यूनतम कृषि योग्य 0.4 हैक्टेयर भूमि का होना आवश्यक है। कृषक राज किसान साथी पोर्टल या नजदीकी ई- मित्र केंद्र पर जाकर जन आधार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कृषक के पास न्यूनतम 6 माह पुरानी जमाबंदी होना आवश्यक है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि जैविक खेती कम खर्च में उत्पादन बढ़ाने का साधन है। जैविक खाद द्वारा मिट्टी के साथ मनुष्य की सेहत भी दुरुस्त रहती है। ऑर्गेनिक फार्मिंग से मिट्टी की संरचना बेहतर रहती है और पर्यावरण को भी लाभ होता है। इससे मिट्टी में जीवाणुओं की संख्या और भूजल स्तर भी कायम रहता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Srishti welcomed on reaching Kaun Banega Crorepati in sawai madhopur

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचने पर सृष्टि का किया स्वागत

सवाई माधोपुर: ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचकर …

रिवर फ्रंट पम्पिंग स्टेशन में घुसा 6 फीट लंबा अजगर

कोटा: कोटा जिले में आए दिन सांप, मगरमच्छ और अजगर सांप बाहर निकल कर आ …

Avani Lekhara won shooting gold medal in Paris Paralympics

पेरिस पैरालंपिक में राजस्थान की बेटी अवनि ने रचा इतिहास

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक में भारत की अवनि लखेरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर …

Now Vande Bharat train will stop in Bundi Station also

अब बूंदी में भी होगा वंदे भारत का ठहराव

अब बूंदी में भी होगा वंदे भारत का ठहराव       बूंदी: अब बूंदी …

Those who do excellent work will be rewarded in rajasthan

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा पुरूस्कृत

जयपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !