Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजकार्य में बाधा व लूट केे मामले में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुंडेरा थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा व लूट केे मामले में  6 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामफूल, भैर, दिलभर देवी, मटोल देवी, लक्ष्मण कीर और धोडी देवी को गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में आज मंगलवार को रामफूल पुत्र राजाराम  निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, भैरू पुत्र रामफूल निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, दिलभर पत्नि भैरू सिहं निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, मटोल पत्नि बबलू निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, लक्ष्मण कीर पुत्र हरिराम निवासी धोडा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, धोली देवी पत्नि रामफूल निवासी धोडा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई मोटरसाइकिल जप्त की गई।

 

6 accused arrested in case of obstruction and robbery in malarna dungar

 

घटना का विवरण:- गत दिनांक 13.03.2023 को सहायक उपनिरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक मोती सिंह थाना मलारना डूंगर ने रिपोर्ट पेश की कि मुकदमा नं. 249/2022 धारा 3 पीडीपीपी एक्ट व 136 विधुत अधिनियम थाना मलारना डूंगर में वांछित आरोपी बबलू केवट पुत्र रामफूल केवट निवासी दौडा की ढाणी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर निवासी को जरिये मुखबीर सूचना पर दौडा की ढाणी के पास बनास नदी में मछली निकालते समय पकडने हेतु दो टीमे पुलिस जाप्ता मय तैराको के गये तो आरोपी बबलू केवट के परिजन भैंरू पुत्र रामफूल केवट, रामफूल पुत्र राजाराम केवट, मटोल पत्नी बबलू केवट, धौडी पत्नी रामफूल केवट, दिलभर पत्नि भैरू केवट, रामकेश पुत्र मौजीराम केवट, लक्ष्मण पुत्र हरिबल केवट एवं अन्य कई लोग एकराय होकर हाथों में लाठी, फरसा, कुल्हाडी लेकर आये व पुलिस टीम एवं तैराकों पर जानलेवा हमला करने लगे। इसी दौरान आरोपी बबलू केवट उनके परिजनों से कहने लगा की यह दोनों तैराक भरतलाल गुर्जर उर्फ भरत्या तथा रामकेश गुर्जर जो नदी में मेरी तरफ आ रहे हैं इनके नदी के अन्दर ही घुसकर जान से मार दो। इतने में ही दोनों तैराक पुलिस की तरफ बिना कपड़े पहने ही भागकर आ गये। उसके बाद यह सभी लोग हम पर जानलेवा हमला करने लग गये और ये लोग हमारी प्राईवेट वाहन मोटरसाईकिल को हमसे जबरन छीनकर लेकर चले गये तथा तैराक रामकेश गुर्जर के नदी के किनारे रखे कपड़े जिनमें करीब 4 हजर रुपये को भी उठाकर ले गये। मारपीट में पुलिस टीम में कांस्टेबल घनश्याम, रवि के शरीर लाठियों की चोट आई हैं। रिपोर्ट पर थाना हाजा पर आईपीसी में मामला पंजीबद्ध कर थानाधिकारी रामवीर सिंह मशरुफ तफतीश की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरएसी जाप्ता के साथ टीमें गठित कर आरोपीगण की त्वरित गति से तलाश की गई एवं प्रकरण में आरोपी रामफूल पुत्र राजाराम निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, भैरू पुत्र रामफूल निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, दिलभर पत्नि भैरू सिहं निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, मटोल पत्नि बबलू निवासी धोडा की ढाणी पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, लक्ष्मण कीर पुत्र हरिराम निवासी धोडा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, धोडी देवी पत्नि रामफूल निवासी धोडा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई मोटरसाइकिल जप्त की गई। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !