Friday , 30 August 2024

रिवर फ्रंट पम्पिंग स्टेशन में घुसा 6 फीट लंबा अजगर

कोटा: कोटा जिले में आए दिन सांप, मगरमच्छ और अजगर सांप बाहर निकल कर आ रहे है। ऐसा ही एक मामला चंबल रिवर फ्रंट पर नगर विकास न्यास पम्पिंग स्टेशन में देखने को मिला है। जहां पर एक भारी भरकम अजगर सांप पम्पिंग स्टेशन में घुस गया। 6 फीट लंबा अजगर पानी के चेंबर में 40 फीट नीचे जाकर बैठ गया।

 

 

 

जब सफाईकर्मी की नजर अजगर पर पड़ी तो इसकी सूचना स्नेक केचर गोविंद शर्मा को दी। सूचना मिलने पर गोविंद मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में रिलीज किया। स्नेक केचर गोविंद के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है।

 

 

 

 

पम्पिंग स्टेशन पर सफाईकर्मी चेंबर की सफाई के लिए गया हुआ था। उसने चेंबर में नीचे पानी में अजगर को देखा। जिसके बाद उसने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर गया, जाकर देखा तो अजगर चेंबर में 40 फीट नीचे बैठा हुआ था। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Action on Mining in rajasthan

अवैध खनन: 100 से भी अधिक कार्रवाई, 8 एफआईआर दर्ज

जयपुर: राज्य में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई और औचक निरीक्षण के लिए वरिष्ठ …

Action against 50 firms in jaipur

50 फर्मों पर कार्रवाई: 71 हजार 500 रूपये का वसूला जुर्माना

जयपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चलाये जा रहे कंज्यूमर केयर अभियान …

Holiday on by-elections of urban bodies in rajasthan

नगरीय निकायों के उपचुनाव पर अवकाश

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुवार, 5 सितम्बर  को 11 जिले की 16 नगरीय निकायों …

State Level Police Officers' Conference organized in jaipur

पुलिस राज्य का सबसे महत्वपूर्ण तंत्र

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता का पुलिस पर …

Dry day declared during by-elections in rajasthan

उप चुनावों के दौरान सूखा दिवस घोषित

जयपुर: राज्य सरकार ने आदेश जारी कर आगामी नगरीय निकाय उप चुनावों के समय मतदान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !