Sunday , 13 April 2025
Breaking News

कॉलोनी में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ

कोटा: राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। कोटा जिले में इन दिनों सांप, मगरमच्छ और जलीय जीवों के बाहर निकलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार देर रात देखने को मिला। यहाँ पर एक मगरमच्छ के कॉलोनी में घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

 

8 feet long crocodile entered the colony in kota

 

 

मगरमच्छ करीब 8 फीट लम्बा और 100 किलो वजनी था। मामले की जानकारी देते हुए फॉरेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रात साढ़े 12 बजे के आसपास की है। रायपुरा रोड़ स्थित जयश्री विहार कॉलोनी में भारी भरकम मगरमच्छ घुस गया था। मगरमच्छ कॉलोनी में 15-20 फीट तक टहलता रहा। जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

 

 

 

इसके बाद मगरमच्छ एक मकान की रेंप के पास सीढ़ियों के पास जाकर बैठ गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहाँ आकर देखा तो लोगों की भीड़ थी। बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ के आंखों पर कपड़ा डाला। इसके बाद मगरमच्छ को काबू किया। तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित डेम में रिलीज किया गया है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में महावीर प्रसाद, लालचंद शर्मा, ब्रजराज मालव, ब्रजमोहन मेहता शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Main Session-2, NTA released question papers Kota News

जेईई मेन सेशन-2, एनटीए ने जारी किए प्रश्न-पत्र

जेईई मेन सेशन-2, एनटीए ने जारी किए प्रश्न-पत्र   कोटा: जेईई मेन सेशन-2, एनटीए ने …

Chief Secretary took a review meeting of district level officers in Sawai MAdhopur

मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

 सवाई माधोपुर: राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन के लिए …

Mines Department Major action on mining 11 April 25

अ*वैध खनन: 180 करोड़ रु. का जुर्माना, 339 कार्रवाई में 168 वाहन मशीनरी जब्त

जयपुर: राज्य के माइन्स विभाग द्वारा राज्यभर में कार्रवाई जारी है। उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, भीलवाड़ा …

Gumanpura kota city police news 11 April 25

नाबा*लिग से गैं*गरे*प के 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोटा: कोटा जिले की गुमानपुरा थाना पुलिस ने 14 साल की नाबा*लिग से सामूहिक रे*प …

Car side kota city police news 11 April 25

गाड़ी साइड करने को लेकर कोटा में म*र्डर

कोटा: कार साइड करने की बात को लेकर बद*माशों ने मेकैनिक का म*र्डर कर दिया। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !