पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर में सभी विशेष योग्यजनों का पंजीयन आवश्यक रूप से किए जाने के निर्देश जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने दिए हैं। यह पंजीयन सभी अटल सेवा केन्द्रों एवं ई-मित्रों पर निःशुल्क किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अभियान के नोडल प्रभारी रहेंगे तथा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत समिति स्तर पर होने वाली बैठक में समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महेन्द्र मीणा ने बताया कि 21 अगस्त को सवाई माधोपुर पंचायत समिति भवन में दोपहर एक बजे, खण्डार में 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे, गंगापुर सिटी में 23 अगस्त को सुबह 11 बजे तथा बामनवास में दोपहर 2 बजे, 24 अगस्त को सुबह 11 बजे बौंली में तथा दोपहर 2.30 बजे चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति सभा भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अभियान के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी तथा विशेष योग्यजन पैंशनर्स की ग्राम पंचायतवार सूची एवं पम्फलेट आदि का वितरण किया जाएगा।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया