Saturday , 25 April 2026
Breaking News

AAP को बड़ा झटका! राघव चड्ढा 7 सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

नई दिल्ली: देश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान कर दिया। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि वे AAP से दूरी बना रहे हैं और उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद भी BJP में शामिल होंगे।

 

Raghav Chadha to join BJP along with 7 MPs

 

उन्होंने दावा किया कि कुल 10 सांसदों में से 7 उनके साथ हैं, जिनमें स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी और राजेंद्र गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। चड्ढा ने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत वे पार्टी के विलय की प्रक्रिया अपनाएंगे। उन्होंने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें लग रहा था कि वे “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं। उनके मुताबिक, जिस AAP को उन्होंने वर्षों की मेहनत से खड़ा किया, वह अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिकता से भटक चुकी है और निजी हितों के लिए काम कर रही है।

 

 

 

 

इससे पहले 15 अप्रैल को अशोक मित्तल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमा*री भी हुई थी, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई थी। वहीं, AAP ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था और उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें संसद में बोलने से रोका गया, लेकिन उनकी “खामोशी को हार न समझा जाए।”

 

 

 

इस पूरे घटनाक्रम पर AAP नेतृत्व की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी का साथ नहीं दे रहे थे। हालांकि, इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे राजनीतिक समीकरण किस दिशा में बदलते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Voting continues in West Bengal and Tamil Nadu

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, अब तक हुई इतने फीसदी हुई वोटिंग

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु …

Due to intense heat, school timings changed in Kota

भीषण गर्मी का असर, कोटा में स्कूलों का समय बदला

कोटा: कोटा में बढ़ती गर्मी (Summer) और हीटवेव (Heatwave) के असर को देखते हुए स्कूलों …

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !