Wednesday , 9 September 2026
Breaking News

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण आग (Fire) लगने से चार लोगों की मौ*त हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

 

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 11 बजे आयशा नगर तलाई क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी। हादसे में रहीम, रुबीन (15) और अब्दुल वाहिद की मौ*त हो गई, जबकि एक अन्य मृ*तक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों में नासिर खान (23), समीर खान (30), बिलाल (30) और आदिब (25) शामिल हैं। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. आर.के. जैन के अनुसार, समीर और नासिर करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि बिलाल 75 प्रतिशत और आदिब 65 प्रतिशत तक जल गया है।

 

 

 

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि फैक्ट्री आईटीआई कॉलेज के पास स्थित थी। प्रारंभिक जांच में किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में बा*रूद और पटाखों का भंडारण होने की जानकारी संबंधित विभागों को क्यों नहीं थी। साथ ही उन्होंने फैक्ट्री के संचालन और स्वामित्व को लेकर भी जवाबदेही तय करने की मांग की। फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Nagar Nikay Chunav 2026 Voting Rajasthan Vikalp Times

राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल! फ_र्जी वोटिंग के आरोप, मा_रपीट और EVM खराबी से हंगामा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए …

Campaigning with slippers on the head, Ajaz Khan's entry in Sikar Rajasthan Vikalp Times

चप्पल सिर पर रखकर प्रचार, एजाज खान की एंट्री और 41 BJP कार्यकर्ता निष्कासित!

सीकर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण की वोटिंग …

Big decision tomorrow Voting in 162 municipal bodies across Rajasthan Vikalp Times

कल होगा बड़ा फैसला! राजस्थान की 162 नगर निकायों में वोटिंग, 57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण के तहत …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !