Wednesday , 9 September 2026
Breaking News

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी आयुक्त मिल गया है। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार दलीप पूनिया को नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) का नया आयुक्त (Commissioner) नियुक्त किया गया है।

 

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

 

दलीप पूनिया मूल रूप से श्रीगंगानगर (SriGanganagar) जिले की सूरतगढ़ तहसील के चक-28 पीबीएन के निवासी हैं। उन्होंने स्नातक की शिक्षा सूरतगढ़ और स्नातकोत्तर की पढ़ाई हनुमानगढ़ (Hanumangarh) से पूरी की। इसके बाद जयपुर (Jaipur) में रहकर नगरपालिका सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और 1 सितंबर 2008 को राजस्थान नगरपालिका प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद फरवरी 2009 में उनकी पहली नियुक्ति कोटा (Kota) जिले की सांगोद (Sangod) नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी (EO) के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने श्रीविजयनगर, नोहर, अनूपगढ़, तारानगर सहित विभिन्न नगर निकायों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अक्टूबर 2019 में उनका पदोन्नति होकर आयुक्त पद पर चयन हुआ।

 

 

 

मार्च 2021 में उन्हें पहली बार बाड़मेर (Barmer) नगर परिषद का आयुक्त नियुक्त किया गया। इसके बाद वे नगर परिषद झुंझुनूं (Jhunjhunu) में भी आयुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दलीप पूनिया (Dalip Punia) को तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। नगर प्रशासन में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सवाई माधोपुर नगर परिषद को उनके नेतृत्व से नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Nagar Nikay Chunav 2026 Voting Rajasthan Vikalp Times

राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल! फ_र्जी वोटिंग के आरोप, मा_रपीट और EVM खराबी से हंगामा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए …

Campaigning with slippers on the head, Ajaz Khan's entry in Sikar Rajasthan Vikalp Times

चप्पल सिर पर रखकर प्रचार, एजाज खान की एंट्री और 41 BJP कार्यकर्ता निष्कासित!

सीकर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण की वोटिंग …

Big decision tomorrow Voting in 162 municipal bodies across Rajasthan Vikalp Times

कल होगा बड़ा फैसला! राजस्थान की 162 नगर निकायों में वोटिंग, 57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण के तहत …

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !