उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के कानपुर (Kanpur) देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि एक सास (Mother-in-law) और उसके दामाद (Son-in-law) ने कोर्ट मैरिज (Court Marriage) कर ली है।

इस बीच दोनों का एक वीडियो भी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वे अपने फैसले का समर्थन करते हुए लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मामले की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो किसी कानूनी शिकायत की जानकारी सामने आई है और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। वायरल वीडियो और दावों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया