Thursday , 10 September 2026
Breaking News

फोटोकॉपी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सवाई माधोपुरSawai Madhopur जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी (Photocopy) दुकान में गुरुवार सुबह अचानक आग (Fire Accident) लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग (Fire) लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Fire breaks out at a photocopy shop in the Collectorate complex Sawai Madhopur Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शर्मा फोटोकॉपी दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से तेज लपटें निकलने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

 

 

 नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णकांत मीणा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। करीब 15 से 20 मिनट तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि आग बुझाने तक दुकान में रखा कंप्यूटर सिस्टम, फोटोस्टेट मशीन, प्रिंटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

 

 

 

दुकान संचालक विजय शर्मा ने आगजनी की इस घटना में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास स्थित अन्य दुकानों और कार्यालयों तक आग फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का माना जा रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Nagar Nikay Chunav 2026 Voting Rajasthan Vikalp Times

राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल! फ_र्जी वोटिंग के आरोप, मा_रपीट और EVM खराबी से हंगामा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए …

Big decision tomorrow Voting in 162 municipal bodies across Rajasthan Vikalp Times

कल होगा बड़ा फैसला! राजस्थान की 162 नगर निकायों में वोटिंग, 57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण के तहत …

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !