Tuesday , 7 July 2026
Breaking News

शिकायतों का हुआ असर! अब खुद सड़क पर उतरेंगे नितिन गडकरी, देखेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की सच्चाई

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अब खुद सड़क पर उतरकर हालात का जायजा लेंगे।

 

Nitin Gadkari will visit Delhi-Mumbai Expressway to see the rality Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री दिल्ली (Delhi) से रवाना होकर दौसा (Dausa), कोटा (Kota) और रतलाम (Ratlam) तक कार से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। बूंदी (Bundi) जिले के लबान से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) और लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला (OM Birla) भी उनके साथ रहेंगे। दोनों नेता कोटा जिले की दरा टनल (Dara Tunnel) तक मंत्री गडकरी के साथ सफर करते हुए मार्ग की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

कोटा-सवाई माधोपुर वाले ज़रूर देखें!

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गड्ढों, खराब सड़क, अधूरे कार्य और यात्रियों की परेशानियों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इन शिकायतों की जमीनी हकीकत जानने के लिए मई माह से ही Vikalp Times ने एक्सप्रेस-वे का विस्तृत रियलिटी चेक किया था। इसके लगभग एक महीने बाद दोबारा ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गई, लेकिन हालात में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला।

 

Report : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की हकीकत! 1 महीने बाद भी कुछ नहीं बदला!

 

Vikalp Times की दोनों रिपोर्टों को लाखों लोगों ने देखा। सोशल मीडिया (Social Media) पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए हजारों लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कई लोगों ने सड़क की बदहाली, वाहनों को हो रहे नुकसान और लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई।

 

हमने कहा था… अब गडकरी देखेंगे! आखिर पहुँच गई आवाज़?

Vikalp Times यह दावा नहीं करता कि केंद्रीय मंत्री का यह दौरा उसकी रिपोर्टों की वजह से हो रहा है। लेकिन यह जरूर मानता है कि लाखों लोगों की आवाज़ अब शीर्ष स्तर तक पहुंची है। यदि इस निरीक्षण के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की स्थिति में वास्तविक सुधार होता है, तो Vikalp Times सबसे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करेगा। आखिरकार, एक बेहतर और सुरक्षित एक्सप्रेस-वे लाखों यात्रियों का समय बचाएगा, सफर को अधिक सुरक्षित बनाएगा और यात्रा को पहले से कहीं अधिक सुगम बनाएगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

From 5 lakh straight down to 13,000... Commercial electricity connection Sawai Madhopur 4 July 26 Vikalp Times

5 लाख से सीधे 13 हजार रुपये…बिजली निगम में किसने कर दिया बड़ा खेल?

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बिजली निगम (Electricity Corporation) के एईएन (AEN) …

Laptop worth lakhs left behind at Kota station TTE's actions won hearts Vikalp Times

कोटा स्टेशन पर छूटा लाखों का लैपटॉप, TTE ने जो किया उसने जीत लिया दिल

कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के टीटीई (TTE) फतेह सिंह ने अपनी ईमानदारी …

Whatsapp Message PM Kisan APK File Money Cyber Police Sawai Madhopur 4 July 26 Vikalp Times

WhatsApp पर आई PM किसान योजना की फाइल, एक क्लिक में उड़ गए पैसे

सवाई माधोपुर: साइबर थाना पुलिस (Cyber Police) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने ऑनलाइन ठ*गी के …

Alert for those catching a train from Kota Junction Vikalp Times

कोटा से ट्रेन पकड़ने वालों के लिए अलर्ट! आपकी ट्रेन कहीं दूसरे प्लेटफॉर्म से तो नहीं?

कोटा: कोटा जंक्शन (Kota Junction) पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन …

Kotwali Police Sawai Madhopur News Bundi 3 July 26 Vikalp Times

स्मै*क मिलने के बाद किसका नाम आया सामने? अब जाकर हुआ गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अ*वैध मा*दक पदार्थ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !